गोगरी: गौछारी के पास NH-31 पर मक्का लदे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, दंपति घायल
खगड़िया जिले के गौछारी के समीप NH-31 पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे मक्का लदे ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र निवासी मनीष डोलिया और उनकी पत्नी मधु डोलिया के रूप में हुई है। वे दोनों निजी काम से स्कॉर्पियो वाहन से पूर्णिया जा रहे थे। गौछारी के समीप NH-31 पर उनकी गाड़ी