गोमिया: कोनार डैम में मछुआरों की सतर्कता से फंसा वन्यजीव हिरण, बचाई गई जान
Gumia, Bokaro | Apr 29, 2026 गोमिया प्रखंड के जरकुंडा स्थित कोनार डैम में मछुआरों की सतर्कता से फंसा वन्यजीव हिरन की जान बचाई गई है।बुधवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे बताया गया कि हिरन पानी में फंस जाने के कारण उसकी जान पर बन आई। हालांकि स्थानीय मछुआरों की सतर्कता और मानवता के चलते समय रहते उसका रेस्क्यू कर लिया गया और बाद में वन विभाग को सौंप दिया गया।