गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की शाम को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योंनहरा गांव के पास शाम को यह दुर्घटना हुई।