आबापुरा: गेमन पूल माही नदी में नाव पलटने से एक युवक डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव, मोर्चरी में रखा गया
आंबापुरा थानाधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि तीन दोस्त मछली पकड़ने के लिए माही नदी में नाव लेकर गए थे, तभी अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में राजु और महेश ने किसी तरह तैरकर जान बचा ली, जबकि प्रकाश पुत्र विक्रम निवासी बिलड़ीया के रूप में हुई है। जिसकी डुबने से मौत हो गई पुलिस ने शव को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।