बालाघाट: करियादण्ड में पशुओं के लिए पेरा निकालते किसान को कोबरा ने डसा, हुई मौत
देवेंद्र बाहेश्वर बुधवार 29 जुलाई को परिवार के साथ खेत में धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर पहुंचे। पशुओं के लिए चारा नहीं होने पर जैसे ही वह पेरा (धान का पुआल) निकालने लगे, उसी में छिपे जहरीले कोबरा ने उनके पैर में डस लिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें कार से तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट ले जाया गया, जहां श