फतेहाबाद: शमशाबाद के ग्राम बड़ा गांव के पास विद्युत की चिंगारी से खोखे में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हजारों का नुकसान
Fatehabad, Agra | Apr 23, 2026 शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बडागांव में विद्युत की चिंगारी से एक सड़क के किनारे रखे एक कारपेंटर के खोखे में आग लग गई जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। जिसके चलते हजारों रुपए मूल्य के सामान का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने अपना सामान समेटकर किसी तरह अपना सामान बचाया।