मौ: मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय विधालय के पीछे मौ में अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, तलाश जारी।
Mau, Bhind | Jul 29, 2026 मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय विधालय के पीछे बने कुएं में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार को लगभग 5 बजे सुनील यादव पुत्र खलक सिंह यादव उम्र 37 वर्ष निवासी मौ ने छलांग लगा दी। सूचना लगते ही स्थानीय लोगों ने सुनील यादव की कुएं में तलाश शुरू कर दी है लेकिन देर शाम तक भी सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।