गाण्डेय: गांडेय के जोराआम में श्रद्धा के साथ मनाई गई शहीद बंसत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि
Gandey, Giridih | Jun 22, 2026
गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित जोराआम में सोमवार को 1 बजे झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं झामुमो के समर्पित सिपाही शहीद बंसत पाठक की 47वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद बंसत पाठक के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।