मौ: पखोजिया गांव: मिट्टी भरते समय कुएं में गिरा ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला
Mau, Bhind | May 30, 2026 मौ तहसील अंतर्गत ग्राम पखोजिया निवासी नीरज कुशवाह का ट्रैक्टर भराव कार्य के दौरान ट्रॉली सहित अचानक कुएं में गिर गया।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और हैड्रोला मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित बाहर निकाला गया 30 में 2026 प्रातः 8:00 बजे की घटना