पन्ना: रफ़्तार का कहर, पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, नशे में धुत युवक घायल
Panna, Panna | May 26, 2026 पन्ना के गुन्नौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां डिघोरा के पास एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे में खबरी निवासी 26 वर्षीय चालक राजेंद्र आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जो शराब के नशे में धुत था। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।