डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंदर सिंह नेगी ने विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित नशे के खिलाफ चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुडकावाला निवासी खुशी पांचाल को प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।