धरियावद: विधायक थावरचंद डामोर ने तीन दिवसीय रात्रिकालीन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया शुभारंभ
नगर के शांता वाटिका में सोमवार की रात्रि में तीन दिवसीय दाटा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विधायक थावरचंद डामोर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में विधायक ने पिच पर बैटिंग कर प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस दौरान विधायक ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया उद्घाटन मैच हुआ। खेल में 16 टीमें भाग लिया।