कटेया: कटेया में पिस्टल सटाकर पांच लाख की रंगदारी मांगी, विरोध पर दुकानदार की पिटाई, मामले में प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुल
कटेया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी एक दुकानदार से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परशुराम प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर बताया कि 27 मई की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रानीपुर वार्ड संख्या दो के समीप नहर के पास अंडा खरीदने के दौरान बाइक सवार चंदन यादव ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसने पिस्टल माथे प