चायल: कटैया गांव में खुले कुएं में गिरीं दो गायें, पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
नेवादा ब्लॉक के कटैया डिहवा गांव में दो गायें अचानक गहरे खुले कुएं में गिर गईं। सूचना पर कनैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शिव बाबू पाल व सतेंद्र समेत कई ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले कुओं को ढकवाने की मांग उठाई है।