सूरजपुर: बोरे-बासी तिहार के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मरावी ने दी शुभकामनाएं
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी मरावी ने बोरे-बासी तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह तिहार छत्तीसगढ़ की माटी, मेहनतकश लोगों और उनकी सादगी का प्रतीक है। मरावी ने कहा कि वे हमेशा गरीब, मजदूर और किसानों के बीच रहकर उनके जीवन से जुड़ी रही हैं और उनकी परंपराओं को आत्मसात किया है।