मंडी: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़की आप,मंडी के गांधी चौक में किया धरना प्रदर्शन
Mandi, Mandi | Mar 26, 2024 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी भड़क गई है।इसी कड़ी में मंगलवार को आप की मंडी ईकाई ने गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखे निशाने साधे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश मढोतरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी संभावित हार को देख भाजपा बौखलाहट में है।