सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय सुपौल में पौधारोपण, न्यायिक अधिकारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Supaul, Supaul | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, सुपौल परिसर में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुपौल न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सुपौल, अनंत सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।