मौदहा: मौदहा कस्बे में मकान में लगी आग से एक दर्जन बकरियां झुलसीं, गाय भी जली, लाखों का घरेलू सामान हुआ राख
मौदहा कस्बे में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से घर के अंदर बंधी करीब एक दर्जन बकरियां और एक गाय बुरी तरह झुलस गईं। आग से भूसा, लकड़ी और अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना मौदहा कस्बे के सिंचाई विभाग ब्लॉक के पीछे स्थित एक मकान में हुई। सुबह करीब चार बजे मकान से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर