राजसमंद: राजसमंद पुलिस ने गश्त के दौरान लोगों को दी शुभकामनाएं और बांटी मिठाई
सुरक्षा भी, सद्भाव भी: राजसमंद पुलिस ने गश्त के दौरान बाँटीं शुभकामनाएँ और मिठाई, वृताधिकारी विवेक सिंह ने गश्त में बच्चों और नागरिकों से मिलकर दिया 'सुरक्षित पर्व' का संदेश। राजसमंद में धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनज़र, ज़िला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशों पर ज़िले में रात्रि गश्त व्यवस्था को और मज़बूत किया गया है।