डुंडा: जिला प्रशासन ने पोल गांव, बनास और फुलचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया
गत अगस्त में हुई अतिवृष्टि से यमुनोत्री हाईवे बनास, कृष्णा चट्टी, पोल गांव सहित दर्जनों स्थानों पर बंद हो गया था। जिसके बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा पर विराम लग गया था। हालांकि हाईवे बंद होने के कारण अभी भी यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरु नहीं हो पाई है। आज जिला प्रशासन ने यमुनोत्री हाईवे को पोल गांव, बनास व फुलचट्टी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।