डुंडा: कांग्रेस ने हाईकमान के आदेश पर जनपद में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां तेज, पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की
कांग्रेस पार्टी का जिलास्तर पर कार्यकारीणी गठन की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर अब पार्टी बहुत ही सोच-समझ कर कदम उठा रही है। इसके तहत कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश के पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में रविवार को डुंडा में दोहपर 1 बजे कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।