उमरेठ: आबकारी विभाग और पुलिस ने शराब के अवैध ठिकानों पर दबिश दी, चार टन लहान नष्ट, 95 लीटर शराब जब्त
आबकारी विभाग ने शराब बनाने के अवैध ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में चार हजार किलो लाहन नष्ट किया गया। 95 लीटर हाथा भट्टी से बनी शराब बरामद की गई। मंडला, घालीवाड, ढाला और हथियागढ में विभाग ने कार्रवाई की। विभाग ने गुरुवार 7 बजे बताया कि शिवपुरी तथा छिंदा अंतर्गत आने वाले ग्राम मंडला, घालीवाड़ा, ढाला एवं हथियागढ़ मे कार्रवाई की गई।