घाटमपुर स्थित जहांगीराबाद में बुधवार रात 11:00 बजे एक डंपर और ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई।इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया।वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।