अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बोची वार्ड संख्या 08 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.