पन्ना: उड़की के पास फिर दर्दनाक हादसा: आवारा गाय से टकराई बाइक, आरक्षक सहित तीन आदिवासी युवक गंभीर रूप से घायल!
Panna, Panna | Jun 8, 2026 पन्ना के बृजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम साढ़े 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उड़की के पास तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक गाय आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आरक्षक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।