मड़ियाहू: मड़ियाहूं में इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर
जौनपुर के मड़ियाहूं में मंगलवार को इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा स्थानीय रेलवे ट्रैक पर गेट संख्या 10C से आगे साईंनाथ मंदिर के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंटरसिटी ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन से जौनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान इटायें गांव निवासी केवला देवी (65) रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं