धौरहरा: चिकनाजती गांव के ग्रामीणों की जमीन बाढ़ और कटान में समाई, आवास नहीं मिला, ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिकनाजती गांव के ग्रामीणों ने आज बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है। शारदा नदी की बाढ़ में ग्रामीणों की जमीन व आवास बाढ़ के पानी में समा गए थे। जहां ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आवास व सहायता राशि दिलाने की मांग की है।