डोलरिया: कजलास में महिलाओं ने अवैध शराब से भरी बोलेरो कार रोकी शराब तस्कर हुए फरार
रविवार को डोलारिया थाना क्षेत्र के ग्राम काजलास में महिलाओं ने अवैध शराब से भरी बोलेरो को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो से 42.66 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब और वाहन सहित करीब 8 लाख रुपये का माल जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।