कानपुर: बिधनू में नहर पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला हलवाई का शव, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय हलवाई का काम करने वाले अरुण सोनी का सब नहर पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक शराब का लती था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।