मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया तथा बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।पहली घटना बाइपास रोड स्थित हाउसिंग कॉलोनी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार दीपू पासवान अपनी दो बहनों के साथ स्कूटी से आबादगंज से बैरिया जा रहा था।