गिरिडीह: मुफसिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद में सड़क हादसे में महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफसिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी पूनिया देवी सड़क हादसे में घायल हो गई। बुधवार को 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।इसे मंगलवार रात को ही इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।पुनिया देवी रात में जैसे ही घर से सड़क पर निकली तभी एक एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से इसे ठोकर लग गई। जिससे यह सड़क पर गिर कर घायल हो गई। घटना में इसके पैर और सर हाथ में चोट लगी।