फुलवरिया: फुलवरिया में जर्जर पुल को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जनप्रतिनिधि व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध
फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय के महज 500 मी पश्चिम छतु बथुआ गांव होकर गुजरी हथुआ शाखा नहर पर वर्षों से बना पुल आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बरसों से उपेक्षित और ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच चुके पुल को लेकर आखिरकार स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुल पर एकत्रित होकर विभाग स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।