नववर्ष के अवसर पर झारखंड का गढ़वा जिला सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार की सीमा पर स्थित गढ़वा अपने हरे-भरे वादियों, झरनों और डैमों के लिए जाना जाता है। दिसंबर और जनवरी के मौसम में यहां की प्राकृतिक छटा पर्यटकों को खूब लुभा रही है। गढ़वा जिले के अनराज नावाडीह डैम, चिनिया का गुरूसिंधु जलप्रपात, धुरकी का