सिवनी मालवा: 14 लोगों को उम्रकैद का मामला, परिजनों से मिलने उत्तरप्रदेश व उज्जैन के हिंदू संगठन व गौसेवक कार्यकर्ता पहुंचे सिवनीमालवा
सिवनी मालवा मॉब लिंचिंग में 14 लोगों को उम्रकैद होने के बाद उत्तर प्रदेश व उज्जैन के हिंदू संगठन पदाधिकारी व गौसेवक कार्यकर्ता रविवार दोपहर लगभग 12 बजे दोषी लोगों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। मुलाकात के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सामाजिक, नैतिक और आर्थिक मदद देने का बड़ा आश्वासन दिया है। कार्यकर्ताओं का साफ तौर पर कहना