दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने एरई गांव से एक फरार वारंटी को किया गिरफ्तार।
शाहजहांपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एरई गांव से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी एरई गांव निवासी निरंजन कुमार है। निरंजन कुमार की विरुद्ध शाहजहांपुर थाना में कांड संख्या 64/24 के तहत मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने बताया की गिरफ्तार निरंजन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।