चाचौड़ा थाना के भानपुरा गांव में कंजर डेरों पर 25 दिसंबर को आबकारी और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की। गुना एसपी अंकित सोनी ने बताया, कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण मौके पर जप्त कर नष्ट किए गए। ₹5.60 लाख का 5600 लीटर अवैध शराब बनाने का लहान नष्ट किया गया। 24000 रुपए कीमत की 121 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई। दो मामले दर्ज किए गए है।