अशोकनगर के अरोन रोड स्थित भौरा खाती गांव के पास रविवार शाम 6 बजे एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय रेखा बाई पत्नी प्रेम नारायण केवट महिला की मौत हो गई। जबकि रूक्मिणी बाई घायल हुई है। बरखेड़ी निवासी विक्की केवट अपनी मां रेखा बाई एवं रूक्मिणी को लेकर गांव एक गमी के कार्यक्रम में गया था वहां से लौटकर आते समय हादसा हुआ है।