अनगड़ा: शहीद लांस नायक राजकुमार महतो को वीरगति दिवस पर श्रद्धांजलि
Angara, Ranchi | Jun 5, 2026 शहीद लांस नायक राजकुमार महतो को वीरगति दिवस पर श्रद्धांजलि पुरुलिया रोड स्थित मिलन चौक, मझिला टोली में अमर शहीद लांस नायक राजकुमार महतो के 22वें वीरगति दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीद के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।