बरेली: नूरपुर मोड़ के पास रात के अंधेरे में जेसीबी से अवैध खनन करने का वीडियो लोगों ने किया वायरल, पुलिस ने कार्रवाई की कही बात
आपको बता दे कि जहां एक तरफ देखने को आया कि थाना क्षेत्र बिशारतगंज के इस्माइलपुर मझगवां मार्ग पर नूरपुर मोड़ के पास रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा। तो वही लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई करने की बात कही।