बरेली: कांग्रेस से पिछले 60-70 सालों में तो भारत बना नहीं, अब पता नहीं कौन सा फेविकोल लेकर घूम रहें हैं : BSP नेता आकाश आनन्द
बिशप मंडल इंटर कालेज में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने बरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। तो देखने में आया कि इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के ऊपर जमकर निशाना साधा और कहा कि, अब पता नहीं कांग्रेस कौन सा फेविकोल लेकर घूम रही कि अब भारत जुड़ेगा।