बरेली: प्रेमनगर में मेयर द्वारा कुर्मी समाज को अपशब्द कहे जाने व सांसद का टिकट काटे जाने पर नाराज लोगों ने की नारेबाजी
प्रेम नगर में सांसद संतोष गंगवार के कार्यालय पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने काफी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की, तो इस दौरान बताया गया कि बरेली के मेयर उमेश गौतम द्वारा कुर्मी समाज के लिए अपशब्द कहा गया था। जिससे नाराज होकर लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान बताया गया कि सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटने से भी लोगों में नाराजगी दिखी।