कर्वी: भदई अमावस्या के पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच रहे हैं
भदई अमावस्या के दृष्टिगत श्रद्धालु बड़ी संख्या में चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामतानाथ महाराज के दर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस अमावस्या पर्व के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं और पैदल चलकर भगवान कामतानाथ महाराज की पंचकोसी परिक्रमा करते हैं।