महोली: मिश्रिख में सड़क हादसे में घायल जलालपुर निवासी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रहने वाला एक युवक मिश्रिख इलाके में कबाड़ की दुकान में मजदूरी का काम करता था इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल लखनऊ भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।