गभाना: गभाना रोड किनारे टहल रहे युवक को अनियंत्रित टेंपो चालक ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की गई जान
गभाना क्षेत्र के गांव बीघानगर स्थित नेशनल हाईवे किनारे टहल रहे युवक को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है