सैदपुर: पहाड़पुर, सैदपुर, कैथी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कहा- 'मैं भी कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं की भावना समझता हूँ'
नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गाजीपुर जिले में आगमन हुआ। इस दौरान गाजीपुर आगमन पर पूर्व विधायक सुभाष पासी के नेतृत्व में पहाड़पुर में, सन्तोष चौहान द्वारा सैदपुर में और कैथी में कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ विजय यादव द्वारा उनका स्वागत किया गया।