सीतामऊ: मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के कोटेश्वर डेम में गेट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, इंदौर की कंपनी संचालक पर केस दर्ज
सीतामऊ स्थित कोटेश्वर डेम में गेट लगाने के नाम पर राशि लेकर कार्य नहीं करने के आरोप में सीतामऊ पुलिस ने आदित्य सुराणा के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है आरोपी पर डेम निर्माण कार्य के नाम पर राशि लेने के बाद काम पूरा नहीं करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है,