भिंड नगर: नगर पालिका परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी, गौरी सरोवर सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 3 करोड़ रुपये
भिंड। नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा परिषद के सदस्य एवं पार्षद उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।