अरवल: अरवल में नशा मुक्ति अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिलाई गई शपथ
Arwal, Arwal | Jun 24, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेविका एवं सहायिकाओं ने स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, किशोर-किशोरियों और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।