झांसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर जा रहे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, 1 की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 5, 2025 झांसी के बड़ागांव थाना इलाके में झांसी-कानपुर हाईवे पर जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, टक्कर मारने के बाद कंटेनर भी पलट गया, जिससे हाईवे का यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो भाग में बट गया।