मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र में पूजा कर घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
पड़री थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षी बुजुर्ग की मौत हो गई गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहनपुर भवरक गांव निवासी वंश बहादुर सिंह के रूप में हुई है वंश बहादुर रात में पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे इस दौरान हादसा हुआ।